Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 नवंबर 2020: आज इन राशियों की आय में होगी वृद्धि, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते है, इस पर ध्यान दे | परिवार के समय बिताने का मौका मिलेगा | कामकाज को लेकर संतुष्ट करने वाले नतीजे नहीं मिलेंगे | विवाहित जातको के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कोई ख़ुशी लेकर आएगा | कामकाज को लेकर आज अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन आज मनचाहे नतीजे मिलेंगे | आज कोई मित्र अपने मन की व्यथा शेयर कर सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बढ़िया रहेगा | आप प्रिय के लिए कुछ नया कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आज कोई अड़चन आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे निपटा लेंगे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | वैसे आपको दोस्तों में छिपे शत्रुओ से सावधान रहना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में हल्की अनबन हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार बढ़ने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सावधान रहे | परिवार में आज आपकी चर्चा होगी | नवविवाहित जातको को जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज के दिन उधार लेनदेन में अधिक ध्यान देने की जरूरत है | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | वैसे आज किसी मित्र से बहस हो सकती है, आप धैर्य रखे | आज किसी जरुरी काम में प्रिय को आपकी मदद लेनी पड़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप आज मन में नकारात्मक विचारो को ना आने दे, सकारात्मक सोचे | ऑफिस में अपना प्रभाव जमाने के लिए आपको अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है | परिवार में बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान दे, उनकी तबियत बिगड़ सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कामकाज के सिलसिले में आज सावधान रहने की जरूरत है | शाम को कोई रिश्तेदार मिलने घर पर आ सकते है | आपको सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | रुके हुए काम रफ़्तार पकड़ेंगे, जिस वजह से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे | परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | व्यापारी कुछ नयी योजनाए बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव किसी दोस्त के हस्तक्षेप से सुलझेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज ना चाहते हुए भी आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये आपकी थकान की वजह बनेगी | संतान से आपको शुभ समाचार मिलेगा | परिवार और दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कोई मित्र आपसे व्यापार का प्लान शेयर कर सकता है | पिताजी से किसी ख़ास मामले में आपको सहमति मिल सकती है, आप इससे प्रसन्न होंगे | हालाँकि दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज और निजी जीवन में तालमेल बैठाने की आपकी कोशिश सफल होती दिख रही है | नौकरीपेशा जातको की कार्यकुशलता में सुधार आएगा, जिसकी बॉस तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आप कहीं घूमने जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के जीवन में आज कुछ बड़ा होने वाला है | आप तैयार रहना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर